• Wed. Apr 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत

ByNeeraj sahu

Apr 14, 2026

झांसी स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत

मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में झांसी स्टेशन पर जल सेवा का शुभारंभ

उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झांसी मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु झांसी रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्रीमती जया शर्मा, अध्यक्षा, महिला समाज सेवा संगठन, झांसी द्वारा यात्रियों को स्वयं जल वितरित कर किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती जया शर्मा ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आवाहन किया। वहीं मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित इस जल सेवा को अत्यंत अनुकरणीय बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट एंड गाइड) श्री पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी; जिला आयुक्त (स्काउट) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ अभियंता; जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल दूरसंचार अभियंता; सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती सीमा तिवारी, स्टेशन निदेशक, झांसी; सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) श्री मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारी तथा स्काउट एवं गाइड के लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी, बांदा में संरक्षा संवाद (Safety Seminar) का आयोजन सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) श्री ए.के. शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य क्रू नियंत्रक बांदा, 05 मुख्य लोको निरीक्षक, 10 लोको पायलट, ड्राफ्टेड सीसीओआर 03 तथा 15 सहायक लोको पायलट सहित कुल स्टाफ उपस्थित रहा।

सेमीनार के दौरान सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) एवं सुपरवाइजर द्वारा सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान SPAD एवं SR वायलेशन से बचाव के संबंध में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कर्तव्यों को स्पष्ट किया गया तथा शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्टकट तरीके का प्रयोग न करने हेतु काउंसिलिंग की गई। साथ ही लोड स्टेबल करते समय अपनाई जाने वाली आवश्यक कार्यवाही एवं रोलिंग डाउन से बचाव के उपायों पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त एक पीला संकेत पार करने के बाद कॉल आउट की प्रक्रिया तथा एक पीला-दो पीला संकेत पार करने पर निर्धारित अधिकतम गति सीमा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक प्रावधानों को समझाते हुए भविष्य में ऐसी त्रुटियों को रोकने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने तथा सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

Jhansidarshan.in