*कोंच में शराबियों का हंगामा, बीच सड़क पर मारपीट से मचा हड़कंप*
जालौन जनपद के कोंच कस्बे में उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ शराब के नशे में धुत लोगों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। शराबियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चप्पल बरसाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान शराबी एक-दूसरे को गालियां देते रहे और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के कारण शराबी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इस तरह की घटनाओं से मण्डी चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।