• Sun. Apr 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एसपी का बड़ा एक्शन*

ByNeeraj sahu

Apr 12, 2026

*जालौन में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एसपी का बड़ा एक्शन*

जालौन। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए हैं।

इस क्रम में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वहीं उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड चौकी पर तैनात तेजतर्रार चौकी इंचार्ज अभिलाष मिश्रा को माधौगढ़ थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी द्वारा किए गए इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in