• Sat. Apr 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : प्रदीप पटेल भाजपा का मोंठ, समथर व पूंछ मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू*

ByNeeraj sahu

Apr 11, 2026

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : प्रदीप पटेल
भाजपा का मोंठ, समथर व पूंछ मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

झांसी। संगठन की मजबूती का आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं—इसी संदेश के साथ पूंछ स्थित पुष्पांजलि विवाह घर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोंठ, समथर एवं पूंछ मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में विचार, संगठन और कार्यपद्धति पर गहन मंथन शुरू हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न सत्रों में पार्टी की विचारधारा, इतिहास, सरकार की उपलब्धियां और बूथ स्तर की मजबूती जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मोंठ मंडल के उद्घाटन सत्र में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सक्रिय सहभागी होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
समथर मंडल के सत्र का शुभारंभ गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से रखते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


द्वितीय सत्र में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक यात्रा से अवगत कराया। वहीं, तृतीय सत्र में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाते हुए संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर दिया।
पूंछ मंडल के उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत और रीढ़ होते हैं।” उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा-समर्पण के संस्कारों को और सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।
आगे के सत्रों में भी वैचारिक अधिष्ठान और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा सके।
इस दौरान कार्यक्रम में छत्रपाल सिंह राजपूत, अनिल राज, नेहिल सिंघई, गुड्डी रानी पटेल, के.के. तिवारी, प्रीति शर्मा, आनंदी परिहार, यज्ञेश यादव, गजराज यादव, चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, अमित चौरसिया, रविकांत मौर्य, प्रगति आर्य, राजा जौरा, माता प्रसाद राजपूत, राम राजा राजपूत, रोहित परिहार, कपिल मुदगिल, वीर प्रताप सिंह, गुरदीप सिंह गुर्जर, दीपक राम तिवारी, राजेंद्र पाल, राहुल बनिया, साकेत गुप्ता, राजेश सैंगर, धीरु यादव, महेश परिहार, गोपाल गोस्वामी, ह्रदेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(संवाददाता – दयाशंकर साहू)

Jhansidarshan.in