• Sat. Apr 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

 *यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड (VGLJ–KUR) समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार*

ByNeeraj sahu

Apr 11, 2026
 *यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड (VGLJ–KUR) समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार*

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड के मध्य संचालित समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग एवं ठहराव के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

विस्तारित संचालन के अंतर्गत गाड़ी संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 17.04.2026 से 15.05.2026 तक कुल 05 फेरे लगाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01930 खुर्दा रोड से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए प्रत्येक रविवार को दिनांक 19.04.2026 से 17.05.2026 तक कुल 05 फेरे संचालित की जाएगी।

इस विशेष ट्रेन की कोच संरचना में कुल 20 आईसीएफ कोच सम्मिलित होंगे, जिनमें 10 स्लीपर (GSCN), 03 थ्री-टियर एसी (ACCN), 01 टू-टियर एसी (ACCNW), 04 सामान्य (GS) तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।

यात्रीगण इन ट्रेनों में यात्रा हेतु अपने टिकटों का आरक्षण रेलवे के अधिकृत आरक्षण काउंटरों अथवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति (2)
दिनांक: 11.04.2026

*विशेष टिकट जांच अभियान में 46 मामलों में ₹21,320 का जुर्माना वसूला गया*

मंडल रेल प्रबंधक,झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के दिशानिर्देश में आज दिनांक 11.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ललितपुर खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान (Special Drive) चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत 22537, 11058, 01025, 22164 एवं 11077 ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनबुक्ड लगेज ले जाने वाले, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 46 मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹21,320 का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना एवं रेलवे परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखना है।

आज इस चेकिंग अभियान में चेकिंग स्टाफ से मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री एम एल एल मीणा , मुख्य टिकट निरीक्षक / झांसी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी , विनय कुमार ,मन्नू श्रीवास्तव, रघुबीर रजक प्रिय वर्मा,शालू खरे,भारती कुशवाहा, का मुख्य योगदान रहा l

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अनधिकृत रूप से सामान न ले जाएं तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति (3)
दिनांक: 11.04.2026

*झांसी मंडल में नए ग्राहक का जुड़ाव एवं डोलोमाइट की पहली बार लोडिंग से रेलवे को ₹55.70 लाख का राजस्व प्राप्त*

मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के दिशानिर्देश में झांसी मंडल द्वारा किए गए सतत एवं लक्षित विपणन प्रयासों के परिणामस्वरूप एक नए ग्राहक का सफलतापूर्वक जुड़ाव हुआ है तथा पहली बार एक नए माल—डोलोमाइट—की लोडिंग संपन्न की गई है।

इस क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री नीरज भटनागर के समन्वय एवं मार्गदर्शन में एम/एस जगति माइनिंग प्रा. लि. (JMNC) द्वारा दिनांक 11.04.2026 को आरआर संख्या 282000061 के अंतर्गत छतरपुर (MCSC) से न्यू गिरिडीह (NGRH) तक 58 BOXN वैगनों में डोलोमाइट की लोडिंग की गई, जो झांसी मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस ऐतिहासिक लोडिंग से भारतीय रेलवे को ₹55.70 लाख का माल भाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ है, जो मंडल की प्रभावी विपणन रणनीति एवं समन्वित प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

झांसी मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रखते हुए नए ग्राहकों को जोड़ने एवं माल लदान में वृद्धि करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति (4)
दिनांक: 11.04.2026
*झांसी–भीमसेन एवं भीमसेन–खैरार खंड का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा व्यापक निरीक्षण*

*झांसी–भीमसेन–खैरार रेलखंड पर डीआरएम का निरीक्षण, दोहरीकरण कार्यों की गहन जांच*

*खंड के सभी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे चार्जिंग पॉइंट: डीआरएम*

झांसी मंडल में आधारभूत संरचना के तीव्र विकास एवं रेल परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी- भीमसेन और भीमसेन से खैरार खंड का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण यान “परख” के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक ने भीमसेन–खैरार रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य का गहन निरीक्षण किया, जिसमें निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसके साथ ही, मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं के उन्नयन, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना को और सशक्त बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस क्रम में पामान स्टेशन के निकट निर्माणाधीन माल गोदाम का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे माल परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बन सके।

भीमसेन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, फसाड, कार्यालयों, कैटरिंग स्टॉल एवं रेलवे क्वार्टर का गहन अवलोकन किया गया। ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर के कार्य ज्ञान का आकलन करते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल की उपलब्धता एवं पंखों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही, परिचालन सुधार के लिए बैटरी चार्जिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे घाटमपुर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए स्टेशन के विभिन्न घटकों—कार्यालय, सफाई व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन मास्टर कक्ष—का अवलोकन किया गया तथा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, भीमसेन–खैरार रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत हमीरपुर–घाटमपुर सेक्शन स्थित LC गेट S53 पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हमीरपुर रोड स्टेशन, भरुआ सुमेरपुर स्टेशन एवं रागौल स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। इन स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था, स्टेशन मास्टर कक्ष, SM पैनल, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। रागौल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने हेतु नए वेटिंग एरिया के निर्माण एवं चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के निर्देश दिए गए। खैरार स्टेशन तथा यार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण जारी है…

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल दूरसंचार इंजीनियर ब्रांच लाइन सुश्री रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(टीआरडी) श्री सतबीर सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती उर्वशी शेखावत समेत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in