उरई रेलवे स्टेशन पर एंबुश टिकट चेकिंग अभियान: 166 अनियमित यात्री पकड़े गए, ₹96,870 का जुर्माना वसूला गया
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उरई रेलवे स्टेशन पर सघन एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनबुक्ड लगेज ले जाने वाले तथा अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 166 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे नियमानुसार ₹96,870 का अर्थदंड वसूला गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 22534 एवं 12944 सहित उरई स्टेशन पर ठहराव लेने वाली अन्य ट्रेनों की भी गहन जांच की गई।
ट्रेनों में जांच के दौरान पैंट्रीकार एवं OBHS स्टाफ की भी विस्तृत जांच की गई, जिससे यात्रियों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।
इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशामक यंत्रों की स्थिति, स्टालों की जांच, स्टाल संचालकों के पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल कार्ड आदि की भी गहन जांच सुनिश्चित की गई।
इस अभियान को सफल बनाने में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री एम. एल. मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक/झांसी श्री अशोक त्रिपाठी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राघवेंद्र कुशवाहा, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अरुण सचान तथा मुख्य टिकट निरीक्षक/उरई श्री ज्ञान सिंह सहित टिकट चेकिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा में सहयोग करें।
उत्तर मध्य रेलवे
प्रेस विज्ञप्ति -2 दिनांक: 10.04.2026
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
- गाड़ी सं. 04212/04211 सुल्तानपुर–लोकमान्यतिलक टर्मिनस–सुल्तानपुर आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन-
| अवधि | दिनांक | कुल फेरे | |
| सुल्तानपुर से: | 20.05.2026 से 15.07.2026 | 9 | |
| लोकमान्य तिलक टर्मिनस से | 21.05.2026 से 16.07.2026 | 9 | |
| आवृत्ति | सुल्तानपुर से | बुधवार | |
| लोकमान्यतिलक टर्मिनस से | गुरुवार | ||
| गाड़ी संरचना | इकॉनमी कोच -14, सामान्य-04 ,एसएलआर-02 = 20 डिब्बे | ||
समय सारिणी-
| 04212 सुल्तानपुर से | स्टेशन | 04211 लोकमान्यतिलक ट. से | |||
| आगमन | प्रस्थान | नाम | कोड | आगमन | प्रस्थान |
| —- | 0400 | सुल्तानपुर | SLN | 2300 | — |
| 0620 | 0630 | लखनऊ | LKO | 2050 | 2100 |
| 0810 | 0815 | कानपुर सेंट्रल | CNB | 1925 | 1930 |
| 1100 | 1102 | उरई | ORAI | 1625 | 1627 |
| 1400 | 1410 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी | VGLJ | 1450 | 1455 |
| 1730 | 1735 | बीना | BINA | 0945 | 0950 |
| 2040 | 2045 | रानीकमलापति | RKMP | 0620 | 0625 |
| 2230 | 2240 | इटारसी | ET | 0410 | 0420 |
| 0130 | 0133 | खंडवा | KNW | 0057 | 0100 |
| 0320 | 0325 | भुसावल | BSL | 2220 | 2225 |
| 0424 | 0426 | पाचोरा | PC | 2048 | 2050 |
| 0456 | 0458 | चालीसगांव जंक्शन | CSN | 2010 | 2012 |
| 0650 | 0653 | नासिकरोड | NK | 1757 | 1800 |
| 0750 | 0755 | इगतपुरी | IGP | 1710 | 1715 |
| 1117 | 1120 | कल्याण | KYN | 1520 | 1523 |
| 1142 | 1145 | ठाणे | TNA | 1457 | 1500 |
| 1220 | —- | लोकमान्यतिलक टर्मिनस | LTT | —- | 1435 |
2.गाड़ी संख्या 04226/04225 वाराणसी–लोकमान्यतिलक टर्मिनस–वाराणसी आरक्षित विशेष एक्सप्रेस-
| अवधि | दिनांक | कुलफेरे: | |
| वाराणसी से: | 21.05.2026 से 09.07.2026 | 8 | |
| लोकमान्य तिलक ट. से: | 22.05.2026 से 10.07.2026 | 8 | |
| आवृत्ति | वाराणसी से: | गुरुवार | |
| लोकमान्य तिलक ट. से: | शुक्रवार | ||
| गाड़ी संरचना | इकॉनमी – 14, सामान्य – 04 , एसएलआर- 02 | ||
समयसारिणी-
| 04226 वाराणसी से | स्टेशन | 04225 लोकमान्य तिलक ट. से | |||
| आगमन | प्रस्थान | नाम | कोड | आगमन | प्रस्थान |
| —- | 0135 | वाराणसी | BSB | 0205 | —- |
| 0235 | 0237 | जौनपुर सिटी | JOP | ||
…