*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन सम्बन्धी बैठक गांधी सभाकक्ष कलैक्ट्रेट में 10 अप्रैल को*
——————–
झांसी : अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को किया जाना निर्धारित है और अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे गांधी सभाकक्ष कलैक्ट्रेट, झांसी में जिलधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूचियों के सैट हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में प्राप्त करने हेतु स्वयं/प्रतिनिधि अधिकार पत्र सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।