• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नदीगांव ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम*

ByNeeraj sahu

Nov 25, 2025

*नदीगांव ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम*

जालौन :० नदीगांव ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली का सफल आयोजन कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय तूमरा के मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव शैलेंद्र सिंह उत्तम सहित मंचासीन अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

रैली में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं— दौड़, कबड्डी, खो, खो,लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में परधानी, सिकंदरपुर, कनासी, लगामपुरा, केंद्रीय मऊ, तुमरा, पिपरी कला सहित कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे—

गौरव शुक्ला (ARP)

विनय मिश्र, अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

ओमप्रकाश पटेल, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

रामराजा सिंह जादौन, महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

रामानुग्रह सिंह, अध्यक्ष

सर्वेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ

इंद्रपाल सिंह गुर्जर, रामशंकर छानी, रविंद्र चौबे, राजकिशोर निरंजन, इंद्रपाल सिंह परावर, नाथूराम, अंजनी पटेल, सुबोध निरंजन, देवेंद्र जाटव, देवेंद्र वर्मा, पवन सोनी, कमल दोहोरी, भूपेंद्र सिंह, सर्वेश नायक, अंकित दुबे, आशुतोष श्रीवास्तव, श्रीपाल परधानी, साकेत सेठ, रेखा सोनी, अमिता शाक्यवार, नंदजा विदुआ, ज्योति श्रीवास्तव, सारिका, सुधीर पाल, मुजीब अहमद, ऋषि श्रीवास्तव, संदीप पाल, दीपक, नितेंद्र आदि समस्त खेल अनुदेशक।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप (धनौरा) और प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन में उपस्थित शिक्षकों, अनुदेशकों और सभी शिक्षक संगठनों का अभूतपूर्व सहयोग मिला।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in

You missed