*राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आस्था का अद्भुत जनसैलाब*
मेला ग्राउंड धर्म प्रेमियों से खचाखच भरा दिखाई दे रहा है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन, सत्संग और मानस प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान महामनों द्वारा द्वितीय पाली में मानस प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 21 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस विशाल महायज्ञ में संपूर्ण बुंदेलखंड से गायत्री परिजन भारी संख्या में भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन विशाल भंडारा तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संचालन हेतु गायत्री परिवार के सदस्य अलग-अलग टोलियों में जुटे हुए हैं। समन्वयन में प्रमुख रूप से— रतन सिंह यादव (पूर्व डायरेक्टर यूपी कोऑपरेटिव बैंक), मोहन सविता, सज्जन परिहार,अमित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज भारद्वाज, गजराज सिंह यादव, एड. तेज सिंह यादव, नारायण गोस्वामी, नरेंद्र सविता, जगत सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, हरनारायण गुप्ता, सुरेश चंद्र शुक्ला, लाखन सिंह यादव, प्रधान रामकुमार गोस्वामी, प्रेम वर्मा, भगत सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव, प्रधानाचार्य चंदन सिंह यादव, विजय राजपूत, डॉ. सी.सी. सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, अजय सविता, धीरू यादव, सुरेश यादव (पूर्व प्रधान बडेरा), रामकुमार कन्देले, पप्पू कन्देले, विजय दीक्षित, राजेश सेंगर ,अजय शुक्ला, नरेंद्र सविता, पं. रिंकू तिवारी, दयाशंकर साहू, सुशील तिवारी, विकास अग्रवाल, रामकुमार गोस्वामी, नीरज लखेरा आदि लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं।
महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ आयोजन की भव्यता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बन चुकी है।