मध्यस्थ अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चैम्बर का शुभारंभ किया*
*मध्यस्थ अधिवक्ता और पक्षकारगण सौहार्दपूर्ण वातावरण विवादों और मतभेदों का समाधान करेगें*
——————-
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा मध्यस्थ अधिवक्ता के बैठने हेतु चैम्बर का उद्घाटन किया गया जिसमें मध्यस्थ अधिवक्ता और पक्षकारगण सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठकर उपरिउल्लिखित विवादों और मतभेदों का समाधान करेगें तथा लोगों का मध्यस्थता के प्रति रुझान बढेगा जिससे मध्यस्थता के जरिये अपने लम्बे समय से चल रहे वाद को उक्त सुलह समझौते के आधार पर कम से कम समय में निस्तारण करा सकेगे।
इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव श्री शरद कुमार चौधरी, वरिष्ठ लिपिक श्री आदिल जाफरी, मध्यस्थता अधिवक्ता श्री अरविन्द कुमार, श्री मुकेश सिंघल, श्री शब्बीर खॉ, श्री नन्दकिशोर बट्टा, श्री अशोक सक्सैना, पराविधिक स्वंय सेवकगण (पी०एल०वी०) आदि उपस्थित रहे।
कार्याक्रम के अन्त में श्री आदिल जाफरी, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गयाउक्त से सम्बन्धित कोई भी जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।