👉गांव के प्रत्येक व्यक्ति को यह जानकारी होना नितांत आवश्यक है कि न्याय उसका अधिकार है ~शरद चौधरी 👉न्याय चला निर्धन के द्वार के तहत निकाली जागरूकता रैली
👉गांव के प्रत्येक व्यक्ति को यह जानकारी होना नितांत आवश्यक है कि न्याय उसका अधिकार है ~शरद चौधरी 👉न्याय चला निर्धन के द्वार के तहत निकाली जागरूकता रैली
पूँछ झाँसी~ स्थानीय ग्राम पंचायत सचिवालय में तहसील विधिक सेवा समिति मोठ के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी शरद कुमार चौधरी ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को यह जानकारी हो कि न्याय उसका अधिकार है न्याय का दरवाजा हमेशा उसके लिए खुला हुआ है इसीलिए लोगों को जागरूक होने की सख्त आवश्यकता है जिला न्यायालय की तरफ से प्रत्येक तहसील में विधिक सेवा शिविर का गठन किया गया है इससे संबंधित प्राविधिक स्वयंसेवक जगह-जगह जाकर लोगों में विश्वास जगाएं उन्हें भरोसा दिलाए कि उनके लिए न्याय का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे इसीलिए लोगों को कानून की जानकारी होना नितांत आवश्यक है न्याय चला निर्धन के द्वार को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए संबंधित प्राविधिक स्वयंसेवक बाजार से लेकर घरों तक कानून की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने में रैलियां भी निकाल कर आम जनमानस को जागरूक करने का काम कर रहे हैं शिविर में आए हुए प्राविधिक स्वयंसेवकों द्वारा महिला उत्पीड़न साइबर क्राइम नशा आदि से लेकर कानून के बारे में शिविर में आए हुए लोगों को संबोधित कर जागरूक किया ग्राम पंचायत सचिवालय से लेकर बस स्टैंड तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी ने कहा कि कई मामले आपसी समझौते के तौर पर आपसी सहमति से सुलझाये जा सकते हैं लेकिन कानून के बारे में जानकारी न होने के कारण लोग भ्रमित रहते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना नितांत आवश्यक है और इसीलिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं आयोजित शिविर में रामेश्वर प्रजापति राम जी शर्मा आकाश कुमार अरविंद कुमार ऋतुराज नामदेव मोहित पाल अंकित आर्य सहित काफी संख्या में प्राविधिक स्वयंसेवक शामिल रहे।।