• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कबड्डी, बास्केट बॉल, योगा प्रतियोगिता में लहराया मॉडर्न स्कूल का परचम

ByNeeraj sahu

Jul 30, 2025

कबड्डी, बास्केट बॉल, योगा प्रतियोगिता में लहराया मॉडर्न स्कूल का परचम

CISCE सीआइएससीई छेत्रीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता में मेधावी छात्र – छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर हासिल किए स्वर्ण एवं रजत पदक

मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन झोकन बाग झाँसी CISCE सीआइएससीई छेत्रीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगता के तत्वाधान में कबड्डी, बास्केट बॉल गेम्स एवं योगा का आयोजन झाँसी के अन्तर्राष्ट्रिय स्तर के बास्केट बॉल कोर्ट में हुआ जो कि मॉडर्न  गुप  ऑफ  इंस्टीट्युशनस  झाँसी के प्रांगड में बना हुआ है जहां सी.आई.एस.सी.ई झाँसी के सभी स्कूलो के मेधावी छात्र – छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झाँसी का नाम रोशन किया

साथ ही कबड्डी अंडर 17 में आर.एल.पी.एस. को हराकर स्वर्ण पदक योगा में 1 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक, बास्केट बॉल मे. स्वर्ण पदक जीत कर मॉडर्न स्कूल का परचम सीआइएससीई छेत्रीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगता में लगातार फहर रहा है

       इस अवसर पर मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस  के संस्थापक केप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं संस्थापिका श्रीमति शान्ति विश्वनाथन, चेयरमेन डॉ॰ रोहिन विश्वनाथन एवं मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या श्रीमति अंशिता विश्वनाथन और प्रबंध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रत्ना विश्वनाथन (शुक्ला) जी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये प्रदान करते हुए स्कूल के मेधावी छात्र – छात्राओं को जीत की बधाई दी|

        चेयरपर्सन सर ने अपने उद्बोधन मे छात्र – छात्राओं  को खेल की भावना ओर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया

Jhansidarshan.in