• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कौशल को काम, जन सामान्य को आराम के तहत कुशल पेशेवरों को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

ByNeeraj sahu

Jul 25, 2025
कौशल को काम, जन सामान्य को आराम के तहत कुशल पेशेवरों को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर
*श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश ने किया “सेवामित्र” वेबपोर्टल एवं सेवामित्र गूगल एप लॉन्च*
————————
         “कौशल को काम, जन सामान्य को आराम के तहत प्रदेश के कुशल पेशेवरों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश ने “सेवामित्र” वेबपोर्टल https://sewamitra.up.gov.in एवं सेवामित्र गूगल एप शुरू किया गया है। इसके द्वारा नागरिकों को उत्तम सेवायें उचित दर पर उनके द्वार पर ही उपलब्ध हो जायेंगी। विभिन्न कार्य जैसे इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग, एसी सर्विस, कारपेन्टर साफ-सफाई आर०ओ० सर्विस, प्लम्बर, ब्यूटिशियन डे-वर्क के साथ-साथ प्रोजेक्ट वर्क के स्टार्टअप टैक्सी सर्विस, निर्माण कार्य, कैटरिंग सर्विस, पेन्टिंग सर्विस इन्टीरियर डिजाइन /आर्किटेक्ट, इलैक्ट्रीकल वर्क्स, कारपेन्टर वर्क्स, टेन्ट सर्विस की सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी।
        प्रभारी सहायक निदेशक (सेवा०) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, झॉसी ने जानकारी दी कि सेवामित्र पोर्टल पर जनपद के 14 सेवाप्रदाताओं ने पूर्व में पंजीकरण करा लिया है। जिसमें टैक्सी सर्विस, एसी सर्विस, आरओ सर्विरा, प्लम्बर एवं कम्प्यूटर रिपेयरिंग से सम्बन्धित सेवायें आदि प्राप्त कर सकते है। यह ऑल-इन-वन प्लेट फार्म है। इस कार्य के लिए कॉल सेन्टर नम्बर 155330 जारी कर दिया गया है एवं एक पूर्णतः समर्पित कॉल सेन्टर बनाया गया है।
       जनपद के समस्त आम नागरिकों एवं शासकीय/ निजी कार्यालयाध्यक्षों को भी अवगत कराया है कि वे सेवामित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in से सर्विस बुकिंग कर विभिन्न सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले सकते है। उपरोक्त सेवाओं को सेवामित्र पोर्टल की वेवसाइट https://sewamitra.up.gov.in पर या गूगल प्लेस्टोर से एप को डाउनलोड कर अथवा सेवामित्र कॉल सेन्टर के टोल फ्री नं० 155330 पर बुकिंग कर सकते हैं। जनपद में उपरोक्त सेवा प्रदान करने वाले फर्म इण्टरप्राइजेज, सेवाप्रदाता सेवायोन कार्यालय से सम्पर्क कर सेवामित्र पोर्टल से जुड़ सकते हैं। एवं जनपद के समस्त कौशल प्राप्त अभ्यार्थी कुशल कामगार में अपना पंजीयन कराकर सेवामित्र के रूप में अपना कैरियर बना सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क कर सकते हैं।
Jhansidarshan.in