• Wed. Jul 23rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विद्युत समस्या के संदर्भ में अधिशासी अभियंता ग्रामीण से मिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल

ByNeeraj sahu

Jul 22, 2025

विद्युत समस्या के संदर्भ में अधिशासी अभियंता ग्रामीण से मिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल।

झांसी। आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद झांसी के बड़ागांव एवं चिरगांव ब्लॉक में विद्युत समस्या के संदर्भ में रमाकांत मिश्रा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण क्षेत्र, झांसी से मुन्नालाल पावर हाउस में मिला।

प्रतिनिधि मंडल में नि प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, शहर उपाध्यक्ष अखिलेश गुरुदेव, जगमोहन मिश्रा, मनोज कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव ने बड़ागांव क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर तथा चिरगांव क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने बताया कि जहां एक और शासन के आदेश अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी थी, लेकिन जूनियर इंजीनियरों की लापरवाही से दो से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त है। अधिकारी शीघ्र ही इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करें, अन्यथा की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने बताया कि क्षेत्रीय अभियंताओं द्वारा किसानों के साथ दुर्भावना पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, बारिश के कारण फसल की बुवाई देरी से हो रही है, बावजूद इसके अवर अभियंताओं द्वारा किसानों को परेशान करने के लिए अवैध तरीके से विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है। किसानों तथा क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा फोन किए जाने पर अभियंताओं द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता है जिससे क्षेत्रीय किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो अवर अभियंताओं के विरुद्ध क्षेत्रीय किसानों तथा कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण श्री रमाकांत मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jhansidarshan.in