• Wed. Jul 23rd, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान शिविर का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर किया*

ByNeeraj sahu

Jul 22, 2025
राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान शिविर का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर किया
रेलवे स्टेशन पर उपस्थित आमजनमानस को मध्यस्थता के प्रति जागरूक किया गया
        झांसी : माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक के सफल आयोजन हेतु आज जनपद न्यायालय परिसर झासी से कमलेश कच्छल, माननीय जनपद न्यायाधीश झांसी के निर्देशानुसार तथा शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झासी के मार्गदर्शन में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, झांसी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त जनमानस को मध्यस्थता के प्रति जागरूक किया गया कि मध्यस्थता के जरिये आप अपने लम्बे समय से चल रहे वाद को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर कम से कम समय में निस्तारण करा सकते हैं।
       अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी द्वारा समस्त विद्वान अधिवक्ता बन्धुओं एवं वादकारियों से अपील की गयी कि आप अपने-अपने सम्बन्धित वादों को चिन्हित कर आयोजित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक वादों को नियत कराते हुए जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराकर इसका लाभ उठायें तथा सम्बन्धित कोई भी जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के माध्यम से अधिकाधिक मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर आमजनमानस को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जा सके।
       इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे अरूणकांति यशोदास, स्टेशन अधीक्षक सीमा तिवारी, पेशकार, रेलवे कोर्ट  अबरार अहमद, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  आदिल जाफरी, पैनल लॉयर, पराविधिक स्वंय सेवकगण (पी०एल०वी०). विद्वान अधिक्तागण आदि उपस्थित रहे। कार्याक्रम के अन्त में आदिल जाफरी, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्याक्रम का संचालन किया।
Jhansidarshan.in