*राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अधिकाधिक मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे*
—————
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दिनाक 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक के सफल आयोजन हेतु आज जनपद न्यायालय परिसर झांसी से माननीय जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार तथा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में रैली निकाली गयी।
रैली के दौरान समस्त जनमानस को मध्यस्थता के प्रति जागरूक किया गया कि मध्यस्थता के जरिये आप अपने लम्बे समय से चल रहे वाद को उक्त अभियान में चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर कम से कम समय में निस्तारण करा सकते है।
साथ ही समस्त विद्वान अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अपील की गयी कि अपने-अपने उपरोक्त सम्बन्धित वादों को विनित कर आयोजित मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक वादों को नियत कराते हुए जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराकर इसका लाभ उठायें तथा सम्बन्धित कोई भी जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झासी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की अपील करते हुए कहा कि 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के माध्यम से अधिकाधिक मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर जनमानस को इसका लाभ प्रदान कर राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदिल जाफरी, पैनल लॉयर, पराविधिक स्वंय सेवकगण (पी०एल०वी०) विद्वान अधिक्तागण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया गया।