• Fri. Jan 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ओरछा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान

ByNeeraj sahu

Jan 7, 2025

ओरछा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान।

नियमों का उल्लंघन करने वालों 150 यात्रियों से वसूला गया ₹94,865 जुर्माना।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशों के क्रम में ओरछा रेलवे स्टेशन पर आज, दिनांक 07 जनवरी 2025 को बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 150 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के लिए पकड़ा गया, जिनसे ₹94,865 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया। यात्रियों को यह यह समझाया गया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों मनीष शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक भटनागर, आदित्य तिवारी, अंशुल त्रिपाठी, अमित गुप्ता, अरुण कुमार राय, और आसिफ अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और समर्पण के कारण यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करता है। यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, यात्रा के लिए वैध टिकट लें, और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।ओरछा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान।

नियमों का उल्लंघन करने वालों 150 यात्रियों से वसूला गया ₹94,865 जुर्माना।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशों के क्रम में ओरछा रेलवे स्टेशन पर आज, दिनांक 07 जनवरी 2025 को बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 150 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के लिए पकड़ा गया, जिनसे ₹94,865 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया। यात्रियों को यह यह समझाया गया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों मनीष शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक भटनागर, आदित्य तिवारी, अंशुल त्रिपाठी, अमित गुप्ता, अरुण कुमार राय, और आसिफ अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और समर्पण के कारण यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करता है। यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, यात्रा के लिए वैध टिकट लें, और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Jhansidarshan.in