उमरा करने जा रहे अकीकत मंदो को कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनकर रवाना किया।
झांसी। आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने रेलवे स्टेशन जाकर उमरा करने मक्का मदीना जा रहे कांग्रेस नेता सल्लू चौधरी के सुपुत्र अकील चौधरी को फूल माला पहनाकर का देश में अमन चैन और शांति के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बबलू, जगमोहन मिश्रा, मुकेश वैदोरिया आदि उपस्थित रहे।