• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण स्थलों एवं अवैध संग्रह पर लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश,

ByNeeraj sahu

Oct 28, 2024

सरकारी शराब की दुकान से ही निर्धारित मूल्य पर क्यू0आर0 कोड युक्त शराब ही क्रय करें, अवैध शराब जानलेवा हो सकती है

** दिनांक 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चल रहे विशेष अभियान में किए प्रवर्तन कार्यों की सफलता पर जिलाधिकारी ने किया संतोष व्यक्त

** राष्ट्रीय एवं राज्जीय मार्गों पर स्थित ढाबों/होटलों पर औचक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब मिलने पर की जाए सख्त कार्यवाही

** जनपद में अवैध शराब निर्माण, संग्रह और बिक्री पर अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश, विभाग द्वारा मारे गए 195 छापे

** जिलाधिकारी, उप आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन पर लगातार अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही,मौके पर 8900 किग्रा लहन किया नष्ट

** विभाग द्वारा विशेष अभियान में 1984 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, कुल 28 अभियोग हुए पंजीकृत, 08 को किया गिरफ्तार, 04 को भेजा जेल

** एकदिवसीय शराब पार्टी के लिए लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन करें, बिना लाइसेंस पार्टी आयोजित करने पर होगी कार्यवाही

** गैरकानूनी ढंग से शराब पार्टी/अवैध हुक्का बार का आयोजन करने वालों पर आबकारी अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं में होगा मुकदमा पंजीकृत

** ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण स्थलों एवं अवैध संग्रह पर लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश,

** आबकारी,पुलिस,जीएसटी एवं परिवहन टोल नाका/बैरियर पर बड़े वाहनों की चेकिंग करते हुए मादक पदार्थों को सख्ती से पकड़े जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में माह अक्टूबर में पुलिस एवं आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी ली।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आबकारी विभाग की राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी लेते हुए दिए गए लक्ष्य की पूर्ति हेतु किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु रणनीति बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने हेतु आबकारी विभाग में ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने से कहा कि जनपद में स्थित समस्त होटल/ रेस्टोरेंट के मैनेजर/स्वामी व राष्ट्रीय/राज्जीय राजमार्ग पर बने ढोबों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में बिना वैध लाइसेंस के मदिरा ना परोसी/पिलाई जाए और ना ही बिना लाइसेंस के कोई शराब पार्टी आयोजित की जाए।यदि निरीक्षण के दौरान ऐसा होता पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में भी लगातार छापामार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया की त्योहारों का समय नजदीक है। इस समय अराजक तत्वों/कतिपय व्यक्तियों द्वारा निजी स्वार्थवश अवैध शराब का सेवन कराया जा सकता है। जो जहरीली तथा मिथाइल अल्कोहल हो सकती है,जो एक जहर है एवं जन स्वास्थ्य के लिए घातक एंव हानिकारक है। इसकी अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा की यदि शराब का सेवन करना है तो सरकारी शराब की दुकान से ही निर्धारित मूल्य पर क्यू0आर0 कोड युक्त शराब खरीदें।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब के उत्पादन, बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी श्री उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में *प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग, झांसी* की जनपद में गठित 05 टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत *दिनांक 20.10.2024 से 27.10.2024 तक* जनपद के विभिन्न संदिग्ध स्थलों *कबूतरा डेरा दातारनगर परवई, श्रीनगर, पाड़री, इटायल, बसरिया, गरौठा, इटोरा, घाटकोटरा, सिमरावारी, भकौरा, पूंछ, बमरोली, अशोकनगर, पनारी, झबरा, जखनवारा, बरल, चण्डीगढ़ खैलार, टाकोरी, ककरबई, सिद्धनगर, भेल कॉलोनी, बबीना, डेलीग्राम, ग्रासलैंड, करारी, हड्डीघर, सूती मिल* पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 195 छापे डालकर *1984 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद कर 8900 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया एवं 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनमें से 04 अभियुक्तों को जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में *28 अभियोग* पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/ अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की शराब/बियर दुकानों पर टेस्ट पर चेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं जनपद के थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबों की चेकिंग की गई एवं जी.एस.टी. विभाग के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें और ऐसे स्थान जहां अवैध शराब निर्मित किए जाने की संभावना है या भंडारण है। उन स्थानों पर दल बल के साथ दबिश देते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें, उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों को नष्ट कर दिया जाए ताकि भविष्य में शराब निर्मित ना की जा सके।
इस मौके पर आबकारी विभाग की टीम एवं स्टॉफ को किए गए कार्य पर बधाई देते हुए आगे भी इसी मनोयोग से काम करने की सलाह दी।

 

Jhansidarshan.in