• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

131022आकाशीय बिजली से तहसील मऊरानीपुर व सदर में मृतक के परिजनों को प्रदान की राहत राशि

ByNeeraj sahu

Oct 24, 2024

आकाशीय बिजली से तहसील मऊरानीपुर व सदर में मृतक के परिजनों को प्रदान की राहत राशि,

** आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन खातों में हस्तांतरित की ₹4-4 लाख की धनराशि

** शासन-प्रशासन जनपद की जनपद में हर घटना दुर्घटना पर सतत् दृष्टि

जनपद झाँसी अन्तर्गत तहसील झॉसी एवं मऊरानीपुर में दिनांक 10.10.2022 को आकाशीय विद्युत गिरने के कारण 06 जनहानि की घटना हुई है।
जिनका विवरण निम्नवत् है:-तहसील मऊरानीपुर के मृतक का नाम श्रीमती पिंकी पत्नी महेशचन्द्र, निवासी ग्राम इटायल,श्रीमती कान्ति पत्नी सन्तोष कुमार निवासी ग्राम इटायल। कु० निकिता पुत्री सन्तोष कुमार, निवासी इटायल,श्रीमती कुंजन पत्नी केशवदास निवासी ग्राम भदरवारा,श्रीकालीचरण उर्फ कल्ले पुत्र सूरे कुशवाहा निवासी ग्राम लारौन के अतिरिक्त तहसील झांसी अंतर्गत श्री गोविन्द सिंह राजपूत पुत्र श्यामलाल, निवासी रक्सा शामिल हैं।
शासनादेशानुसार उक्त प्रभावित 06 व्यक्तियों को रू0 4,00,000/- प्रति मृतक के अनुसार कुल मु0 24,00,000/- (चौबीस लाख) रू० अनुग्रह सहायता राशि आज वितरित कर दी गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तात्कालिकता के दृष्टिगत दैवीय आपदा अन्तर्गत उक्त प्रभावित 06 व्यक्तियों को अनुग्रह राहत सहायता राशि आज ही प्रातः आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से यह अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए की धनराशि उनके खातों में जमा हो गई है।

Jhansidarshan.in