• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

301122महानगर में एक बार फिर हिन्दु धर्म की भावनाओं से खेलने का प्रयास

ByNeeraj sahu

Oct 17, 2024

झाँसी। महानगर में एक बार फिर अराजक तत्त्वों द्वारा हिन्दु धर्म की भावनाओं से खेलने का प्रयास किया गया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्तिथ एक मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा को टूटा देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस बल और हिन्दु संगठनों के नेता भी मौक़े पर पहुंच गये। सूचना पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया अपने कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर पहुँच गये।
बुधवार की सुबह प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिया नंबर 9 रेलवे शेड के पास स्तिथ मनोकामना मंदिर में स्थापित मां शेरावाली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर क्षेत्रवासी स्तब्ध रह गये। प्रतिमा टूटने की बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी। क्षेत्रवासियों के बढ़ते आक्रोश को देख सीओ सिटी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गया। इसकी खबर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया को मिली। सूचना पर अंचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये। हिन्दु समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अंचल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता करते हुए नई मूर्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हिन्दु संगठनों में बढ़ता आक्रोश को देख पुलिस प्रशासन द्वारा नई मूर्ती को मंदिर में स्थापित कराया गया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किसी प्रकार जनता के आक्रोश को शांत किया। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर उक्त घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो झांसी की जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। झांसी के सभी हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि उपस्थित रहे इस दौरान अर्पित शर्मा, राहुल मौर्या, बॉबी सहित हिंदू समाज के सेकड़ों लोग उपस्तिथ रहे।