• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मिशन शक्ति के तहत थाना अध्यक्ष समथर ने भैया बहिनो को सिखाये आत्मरक्षा के गुण* *रिपोर्ट दयाशंकर साहू पूंछ*

ByNeeraj sahu

Oct 16, 2024

मिशन शक्ति के तहत थाना अध्यक्ष समथर ने भैया बहिनो को सिखाये आत्मरक्षा के गुण

जिला झांसी के कस्बा समथर
के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के भैया बहनों को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष समथर अरुण कुमार तिवारी ने विद्यालय के भैया बहनों को मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए कहा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान और स्वावलंबन को महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए कुछ नंबरों का उपयोग कर सकते हैं जैसे 181 1090 महिला हेल्पलाइन 181 112 1098 के बारे में बताते हुए भैया बहनों को यातायात के नियमों की जानकारी दी तथा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना कितना जरूरी है यह बात उन लोगों से पूछिए जिनके स्वजन हादसो में जान खो चुके हैं नियमों का पालन करने से खुद के साथ ही दूसरों को भी बचाया जा सकता है दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कभी ना भूले एवं वाहन धीमी गति से चलाएं उन्होंने भैया बहनों को साइबर क्राइम के बारे में भी बताया मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना अध्यक्ष समथर ने भैया बहनों को आत्मरक्षा के गुण सिखाये तथा आवश्यक जानकारी ब्लैक बोर्ड के माध्य्यम से उपलब्ध कराई विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवत नारायण तिवारी ने भी भैया बहनों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बताया अंत में आए हुए अतिथि बन्धुओ का आभार वरिष्ट व्यवस्थापक आचार्य प्रमोद कुमार खरे ने किया इस अवसर पर उपनिरीक्षक सचिन मिश्रा रविकांत शुक्ला आरक्षी प्रद्युम्न सिंह चौहान महिला आरक्षी ममता दीदी एवं चंद्रपाल सिंह आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

*रिपोर्ट दयाशंकर साहू पूंछ*