• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

21222एस.एस.पी. झांसी द्वारा शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

ByNeeraj sahu

Oct 16, 2024

एस.एस.पी. झांसी द्वारा शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

➡️ परेड़ के दौरान एस.एस.पी. झांसी द्वारा वॉलीवॉल को स्वंय खेलकर अच्छे स्वास्थ के प्रति पुलिस कर्मियों को किया प्रोत्साहित

➡️ परेड़ निरीक्षणोपरान्त कन्ट्रोल रूम, डायल 112, परिवहन शाखा, सहित पुलिस लाइन के विभिन्न मदों का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 02.12.2022 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी राजेश एस. महोदय द्वारा शुक्रवार की परेड़ का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महोदय द्वारा परेड़ निरीक्षण के उपरान्त पुलिस कन्ट्रोल रूम, डायल 112, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, भोजनालय, पुलिस लाइन परिसर एवं पुलिस लाइन की विभिन्न मदों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

तदोपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन में वॉलीवॉल खेल का अयोजन कराया गया। अच्छे स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिये वॉलीवॉल स्वंय खेलकर पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश कुमार गौतम, प्रतिसार निरीक्षक झाँसी चन्द्र भूषण पाण्डेय एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

➡️ एस.एस.पी. झांसी द्वारा अन्य जनपद हेतु उप चुनाव में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को किया गया ब्रीफ

➡️ उप चुनावों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश देकर सम्बन्धित जनपद हेतु किया गया रवाना

आज दिनांक 02.12.2022 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी राजेश एस. महोदय द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में आगामी उप-चुनावों के दृष्टिगत चुनाव में लगे 256 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया तथा उप चुनावों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस कर्मी डयूटी के दौरान साफ-सुथरी बर्दी धारणकर अनुशासित तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करेगें। कोई भी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना स्थान नहीं छोडेगें। किसी भी पुलिस कर्मी को कोई समस्या आती है तो यूनिट प्रभारी क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री श्ववेता कुमारी को अपनी समस्या से अवगत करायेगें। ब्रीफिंग के उपरान्त सभी को बसों द्वारा सम्बन्धित जनपद हेतु रवाना किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री श्ववेता कुमारी , प्रतिसार निरीक्षक झाँसी चन्द्र भूषण पाण्डेय एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।