मण्डलायुक्त झासी द्वारा मण्डल में चल रही राजस्व विभाग की सर्वे एवं अभिलेख क्रियाओं से सम्बन्धित ग्रामों के सम्बन्ध में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी।
मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा सर्वे एवं अभिलेख क्रियाओं के सम्बन्ध में समीक्षा करने पर पाया कि मण्डल के जनपद झांसी में 13 ग्रामों में सर्वे क्रियाएं वर्ष 1995 में प्रारम्भ की गयी थीं तब से लगभग 22 वर्ष के बाद मात्र 4 ग्रामों में सर्वे कार्य पूर्ण हो सका है। शेष 9 ग्रामों में स्टाफ की कमी होना बताया गया। मण्डलायुक्त द्वारा जिलाधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वे प्रत्येक माह सर्वे एवं अभिलेख क्रियाओं व चकबन्दी से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करें तथा सर्वे क्रियाओं के कार्य को समय से पूर्ण कराने हेतु स्टाफ की कमी को सम्बद्धीकरण करके पूरा करायें। लगभग 22 वर्ष से सर्वे क्रियाएं संचालित होने के कारण इन ग्रामों में राजस्व विभाग से सम्बन्धित कार्यक्रम प्रभावित हो रहे है एवं भूमि विवादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। मण्डलायुक्त झांसी द्वारा निर्देश दिये गये कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी प्रति सप्ताह, जिलाधिकारी 15 दिवस में एक बार एवं मण्डलायुक्त द्वारा प्रत्येक माह सर्वे एवं अभिलेख क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी द्वारा सर्वे एवं अभिलेख कियाओं का कार्य पूर्ण कराने हेतु समय सारणी तीन दिवस में प्रस्तुत की जाए।
समीक्षा बैठक में सर्वेश कुमार, अपर आयुक्त (प्रशासन); अरूण कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी, निधि बंसल, आई.एस.एस., उपजिलाधिकारी, सदर झांसी यदुवीर सिंह एवं सहायक भूलेख अधिकारी, झांसी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
61222राजस्व विभाग की सर्वे एवं अभिलेख क्रियाओं से सम्बन्धित ग्रामों के सम्बन्ध में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी।