• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

71222झॉसी मंडल द्वारा ब्रांच लाइन रेलखंड की सेक्शनल स्पीड में बढ़ोतरी

ByNeeraj sahu

Oct 16, 2024

झॉसी मंडल द्वारा ब्रांच लाइन रेलखंड की सेक्शनल स्पीड में बढ़ोतरी

झाँसी मंडल अवसंरचनात्मक विकास कार्यों में निरंतरता बनाये रखे हुए है | जिसके फलस्वरूप मंडल द्वारा अपने सभी ब्रांच लाइन रेलखंड की सक्षमता को ध्यान में रखते हुए पर रेल संचालन गति बढ़ाते हुए 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है | जिसमें मंडल के ललितपुर-खजुराहो 164.25 किलोमीटर रेलखंड की वर्तमान गति 100 किमी प्रति घंटा को बढाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। इसी क्रम में बिरलानगर-सोनी 55.49 किमी रेलखंड की गति को 90 किमी प्रतिघंटा से बढाकर 110 किमी प्रति घंटा , सोनी-भिंड 23.59 किमी रेलखंड की गति बढाकर 75 किमी प्रति घंटा से 110 कर दिया गया है तथा भिंड -उदिमोर 23.77 किमी रेलखंड पर गति को 100 किमी प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है | उल्लेखनीय है कि मंडल की प्रमुख और सबसे व्यस्ततम रेलखंड धौलपुर-बीना रेलखंड पर धौलपुर-ललितपुर खंड लगभग 253 किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल गति को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तथा इसी खंड के ललितपुर-बीना 62 किलोमीटर किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसको अब और बढाए जाने हेतु मंडल प्रयासरत है | मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष के दिशानिर्देशन में लगातार किये जा रहे विकास कार्य के चलते सभी रेलखंड की गति में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे समय-पालनता तथा रेलों के आवागमन में सुगमता आएगी |

झाँसी मंडल सहित सम्पूर्ण उत्तर मध्य रेलवे 100 प्रतिशत विद्युतिकृत हो गया है, इसी क्रम में दिनांक: 05.11.22 को आवश्यकतानुसार सांक स्टेशन पर भी नया कर्षण सब स्टेशन (TSS) तैयार कर संस्थापित किया गया है |

Jhansidarshan.in