• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पर्यावरण संरक्षण करना है तो एकल उपयोग पलास्टिक के इस्तेमाल में लाएं कमी: डीआरएम

ByNeeraj sahu

Oct 14, 2024

पर्यावरण संरक्षण करना है तो एकल उपयोग पलास्टिक के इस्तेमाल में लाएं कमी: डीआरएम

स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया गया एकल उपयोग प्लास्टिक निषेध अभियान

भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र व्यापी स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम चरण में दिनांक 14.10.2024 को एकल उपयोग पलास्टिक निषेध दिवस के रुप में मनाया गया। इसके तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, डबरा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मुरैना, ललितपुर आदि स्टेशनों पर एकल उपयोग पलास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभिमान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और यात्रियों को एकल उपयोग पलास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।

एकल उपयोग पलास्टिक मुक्त अभियान के तहत स्टेशन पर लगाए गए प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव की समीक्षा की गई। इस दौरान यात्रियों को प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया गया। विभिन्न स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर द्वारा यात्रियों को प्लास्टिक की बोतलों को कूड़ेदान में फेंकने की बजाय क्रशिंग मशीन में डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एकल उपयोग पलास्टिक के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर होने वाले नुकसान के बारे में यात्रियों को बताया गया।

मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण तेजी से बदल रहा है। पर्यावरण के खराब होने में एकल उपयोग प्लास्टिक का अहम योगदान है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाएं। मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के न्यूनतम इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों और यात्रियों को 3R (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है।

2. रेलवे प्रशासन द्वारा सर्व साधरण को सूचित किया जाता है कि तत्काल प्रभाव से निम्न स्टेशनों के नामों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

क्रं.सं. रेलवे स्टेशनों के मौजूदा नाम रेलवे स्टेशन का नया नाम अंग्रेजी में रेलवे स्टेशन का नया नाम हिंदी में
1 NEMOM (नेमम) THIRUVANANTHAPURAM SOUTH तिरूवनन्‍तपुरम दक्षिण
2 KOCHUVELI (कोच्चुवेली) THIRUVANANTHAPURAM NORTH तिरूवनन्‍तपुरम उत्‍तर

Jhansidarshan.in