• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

02 अक्टूबर, 2024 को गाँधी जयन्ती समारोह पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ByNeeraj sahu

Oct 1, 2024
02 अक्टूबर, 2024 को गाँधी जयन्ती समारोह पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
————————————–
            झांसी: प्रातः 06 बजे ध्वनि प्रसारण किले पर माईक द्वारा रघुपति राघव राजाराम का प्रसारण, 07 बजे मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम, क्षेत्रीय खेल कार्यालय परिसर में होने वाले कार्यकम-01-05 किमी पुरूष वर्ग पैदलचाल प्रतियोगिता 02-06 किमी महिला वर्ग पैदलचाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
            प्रातः 09 बजे सभी राजकीय भवनों, सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये और उसके बाद गाधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाये।
           प्रातः 9ः20 बजे गांधी जयन्ती समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष सड़क सुरक्षा दिवस अभियान में सड़क सुरक्षा रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी स्थान कलैक्ट्रेट, झाँसी से रवाना की जायेगी। प्रातः 9ः30 बजे कचहरी के समीप गांधी उद्यान में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 9ः50 बजे जिला कारागार, झांसी में कैदियों के बच्चों को मिष्ठान वितरण, 10ः30 बजे कुष्ठ आश्रम लक्ष्मी गेट, झांसी में फल वितरण व साक्षरता एवं स्वास्थ्य गोष्ठी तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण, जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया जायेगा।
           प्रातः 11-00 बजे दुर्गा कान्येन्ट स्कूल, राजीव नगर नगरा में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 11ः30 बजे राजकीय संग्रहालय में सूत काता जाना एवं गाँधी जी की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
Jhansidarshan.in

You missed