वाणिज्य विभाग एवं परिचालन विभाग के मध्य बेहतर समन्वय से झाँसी मंडल द्वारा माल लदान में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक आय अर्जन के माध्यम से स्थापित किया गया नया कीर्तिमान |
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल के निर्देशन में वाणिज्य विभाग एवं परिचालन विभाग के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप मंडल द्वारा माल लदान में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आय अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है | वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंडल द्वारा अब तक की सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बना दिया गया है | मंडल दवारा वर्ष 2022-23 में 1.51 लाख वैगन के माध्यम से 87.15 लाख टन माल लदान करते हुए 860.5 करोड़ रेल राजस्व अर्जित किया गया, जो की पिछले वित्तीय वर्ष में 1.39 लाख वैगन के माध्यम से 79.73 लाख टन माल लदान करते हुए अर्जित रु. 78.42 करोड़ से 9.66 प्रतिशत अधिक रहा ।
माल लदान आय में सर्वाधिक योगदान POL द्वारा दिया गया है, जिससे 61.87 हजार वैगन लदान करते हुए 366 .13 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, इसके अतिरिक्त फ़ूड ग्रेन्स के माध्यम से 175.67 करोड़ का राजस्व, सीमेंट से 98.9 करोड़ एवं खली (DOC) से 59.0 करोड़ का
राजस्व का विशेष योगदान सम्मिलित है |
मंडल द्वारा माल लदान के क्षेत्र में शुरुवात से ही बढ़त बनायी गयी है | इसी क्रम में मार्च 2023 में मंडल द्वारा 12759 वैगन के माध्यम से 7.29 लाख टन माल लदान करते हुए 70.01 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है |
(2)
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पैदल उपरगामी पुल पर गर्डर लौंच हेतु निर्धारित ट्रैफिक तथा पॉवर ब्लाक रद्द
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पैदल उपरगामी पुल पर गर्डर लौंच हेतु दिनांक : 07.04.23 एवं 14.04.23 को गर्डर लौंच किये जाने की योजना बनायीं गयी थी, जिसके लिए उक्त दोनों दिवस पर 05 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक तथा पॉवर ब्लाक प्रस्तावित था | अपरिहार्य कारणों से उक्त ट्रैफिक तथा पॉवर ब्लाक को अगली सूचना तक स्थगित किया जा रहा है | अतः उक्त अवधि में कोई भी रेलगाड़ी उक्त कारणों से विलंबित नहीं होगी |
(3)
गाडी सं 20171/72 वन्दे भारत के सञ्चालन के चलते, गाड़ियों के समय में परिवर्तन
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की गाडी सं 20171/72 वन्दे भारत के सञ्चालन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है |
गाडी सं 12161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – लश्कर एक्स. (प्रभावी तिथि – 14.04.23)
स्टेशन
वर्तमान
संशोधित
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
बीना
08.02
08.05
08.47
08.50
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
10.40
10.48
11.32
11.40
डबरा
11.24
11.26
12.13
12.15
ग्वालियर
12.00
12.02
12.45
12.47
मुरैना
12.30
12.32
13.18
13.20
धोलपुर
—
—
—
—
आगरा
—
—
—
—
गाडी सं 12807 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन समता एक्स. (प्रभावी तिथि – 12.04.23)
स्टेशन
वर्तमान
संशोधित
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
बीना
09.00
09.05
08.45
08.50
ललितपुर
09.44
09.46
09.33
09.35
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
11.00
11.08
11.32
11.40
ग्वालियर
12.25
12.27
12.45
12.47
12781 MYS-NZM Swarna Jayanti Express प्रभावी तिथि 14.04.2023,
12803 VSKP-NZM Swarna Jayanti Express प्रभावी तिथि 14.04.2023,
12643 TVC-NZM Express प्रभावी तिथि 18.04.2023,
12645 ERS-NZM Express प्रभावी तिथि 15.04.2023,
12147 KOP-NZM Express प्रभावी तिथि 18.04.2023
स्टेशन
वर्तमान
संशोधित
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
बीना
08.45
08.50
08.55
09.00
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
10.50
10.58
11.42
11.50
ग्वालियर
12.10
12.12
13.10
13.12
shubh sahu