• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपदस्तरीय समिति की बैठक का आयोजन

ByNeeraj sahu

Sep 26, 2024

झांसी: आज पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपदस्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी के सभा कक्ष में किया गया।
बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 05 पत्रावली, नवीनीकरण हेतु 04 पत्रावली, डाक्टर को सम्बद्ध करने हेतु 02 पत्रावली, स्थान परिर्वतन करने हेतु 01 पत्रावली. 05 पत्रावली अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टालेशन हेतु प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
‌‌‌‌ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कहा है कि लिंग भ्रूण परीक्षण करना कानूनन अपराध है। इसके उपरान्त पी०सी०पी०एन०डी०टी० नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, डॉ संदीप चौधरी जिला महिला चिकित्सालय झॉसी, जिला पुरुष चिकित्सलाय डा०आर०के०सिंह मेहरा,
नोडल अधिकारी डा०महेन्द्र कुमार, डा०नीती शास्त्री बरिष्ठ समाज सेविका, श्रीमती सुभ्रा कनकने समाज सेविका, विकम सिंह पोनिया वरिष्ठ सहायक, एवं ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
————–

Jhansidarshan.in