• Fri. Sep 20th, 2024

*प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत कराई मुहैया,राहत सामग्री,भोजन देकर जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल*

ByNeeraj sahu

Sep 20, 2024

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत कराई मुहैया,राहत सामग्री,भोजन देकर जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

कोंच (जालौन) जनपद जालौन के प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन के साथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील कोंच नगर दौरा किया व ग्राम सलैय्या बुजुर्ग में राहत सामग्री/धनराशि वितरण किया, साथ ही देवीय आपदा से प्रभावित अभी 21 व्यक्तियों को क्षतिग्रस्त हुए मकान का 25 लाख 20 हजार मुआवजा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। अब तक जनपद में बाढ़ प्रभावितों को 72 लाख मुआवजा दिया जा चुका है।
प्रभारी मंत्री ने कोंच नगर मलंगा नाला में आई बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए, स्थापित स्वास्थ्य शिविर में 48 व्यक्तियों को उपचार कर दवाई दी गई, उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना पहली प्राथमिकता है। राहत शिविर और वहां पर चलने वाली कम्युनिटी किचन का जायजा लिया, साथ ही बाढ़ प्रभावितों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने कोंच नगर के बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन, पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के साथ जायजा लिया| उन्होंने कहा कि प्रदेश के यश्श्वी मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार आपकी हर परिस्थितियों में साथ खड़े है।
तत्पश्चात उन्होंने ग्राम सलैय्या बुजुर्ग में राहत सामग्री/धनराशि का वितरण किया गया, साथ ही देवीय आपदा से प्रभावित 21 व्यक्तियों को क्षतिग्रस्त हुए मकान का 25 लाख 20 हजार मुआवजा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री का निर्देश है कि आपदा के दौरान बाढ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को खाने, पीने, रहने, सोने, दवाईयो आदि की कमी न होने दिया जाये,छोटे बच्चो को दूध व पशुओ के लिए चारा,पानी व टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित रहे और चिकित्सको की टीम बराबर लोगो के स्वास्थ का परीक्षण कर बीमार व्यक्तियों को चिकित्सकीय उपचार देते रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है, बाढ़ से हुए मकान क्षतिग्रस्त व फसलों का नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जा रहा है कोई भी किसान बिना सर्वे के वंचित न रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद में फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराया गया है, जिसमे 17125 हेक्टेयर क्षेत्रफल अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर कृषि बीमा योजना और राहत मत से करवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसान अपना स्वयं ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से फसलों में हुए नुकसान आदि का विवरण दे सकते हैं। इन सूचनाओं का सत्यापन संबंध राजस्व निरीक्षक लेखपाल द्वारा किया जाएगा तथा पात्र होने पर संबंधित कृषकों को शासनादेश में नियत व्यवस्था अनुसार अनुमन्य सहायता धन राशि बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, तहसीलदार वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी नदीगांव अरुण कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोंच सतेन्द्र सिंह शीलू पड़री,युवा समाजसेवी एडवोकेट राहुल तिवारी केलिया सहित सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

You missed