• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ग्वालियर स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरूद्ध चलाया गया विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान

ByNeeraj sahu

Sep 17, 2024

(1)
झांसी मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान का प्रारंभ
रेलकर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ
झांसी मंडल के सभी स्टेशन जुड़ेंगे अभियान से

आज दिनांक 17.09.24 से झांसी रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का प्रारंभ हुआ। इसकी शुरुआत मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा मंडल कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा शपथ ग्रहण के साथ की गई। स्वच्छता ही सेवा इस वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। इस अवधि में रेलवे की ओर से तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान की मूल भावना “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” रखी गई है।

पहले दिन,मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सांकेतिक रूप से सफाई कार्य एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण करके की गई। इस पखवाड़े के तहत किए जाने वाले अन्य आयोजन जैसे सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता रैली, स्वच्छ भारत मिशन के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं, एक पेड़ मां के नाम की थीम के साथ वृहद वृक्षारोपण, जन जागरण और रेल मंडल के विभिन्न विभागों में श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत सभी कर्मचारी एवं अधिकारी, रेलवे बोर्ड एवं जोनल हेडक्वार्टर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार बताई गई गतिविधियों का अनुपालन करेंगे ।
महात्मा गांधी की विरासत का सम्मान करने और स्वच्छता को जीवन का एक भाग बनाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन होगा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य , मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति पी के सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ ओ एंड एफ कौशल किशोर एवं सभी अन्य अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश चतुर्वेदी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया।

(2)

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक -17.09.2024 को ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 38 रेलगाड़ियों की जांच की गयी तथा बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किला बंदी जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले कुल 127 यात्रियों से रु0– 72345/ का जुर्माना वसूल किया गया ।
उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर राजीव शर्मा ,आर के छारी, प्रियंक पुरोहित ,विकास श्रीवास्तव,नागेंद्र कुमार ,सुरेंद्र घुरिया एवम राम केश मीना द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी ।
(3)
रेल प्रशासन द्वारा ग्वालियर–कैलारस के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियो की सुविधा हेतु जौरा अलापुर तथा कैलारस स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन उपरान्त नवनिर्मित रेलखंड पर दिनांक : 19.09.2024 से गाडी संख्या : 01893/01894, 01895/01896 तथा 01897/01898 ग्वालियर-जौरा अलापुर मेमू ट्रेन का कैलारस स्टेशन तक विस्तार कर सञ्चालन किया जा रहा है I उक्त मेमू रेक की संशोधित समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी :

 

01893

ग्वालियर–कैलारस

01895

ग्वालियर-कैलारस

01897

ग्वालियर–कैलारस

स्टेशन

01894 कैलारस-ग्वालियर

01896 कैलारस-ग्वालियर

01898 कैलारस-ग्वालियर

प्रस्थान 05.50

प्रस्थान 11.25

प्रस्थान 16.55

ग्वालियर

आगमन

11.05

आगमन 16.40

आगमन 22.10

05.58-06.00

11.33-11.35

17.03-17.05

बिरलानगर

10.28-10.30

16.03-16.05

21.33-21.35

06.10-06.12

11.45-11.47

17.15-17.17

रायरू

10.16-10.18

15.51-15.53

21.21-21.23

06.24-06.26

11.59-12.01

17.29-17.31

बामौरगाँव

10.02-10.04

15.37-15.39

21.07-21.09

06.45-06.47

12.20-12.22

17.50-17.52

अम्बिकेश्वर

09.41-09.43

15.16-15.18

20.46-20.48

06.57-06.59

12.32-12.34

18.02-18.04

सुमावली

09.29-09.31

15.04-15.06

20.34-20.36

07.23-07.25

12.58-13.00

18.28-18.30

जोरा अलापुर

09.03-09.05

14.38-14.40

20.08-20.10

07.38-07.40

13.13-13.15

18.43-18.45

भटपुरा

08.48-08.50

14.23-14.25

19.53-19.55

आगमन 08.20

आगमन 13.55

आगमन 19.25

कैलारस

प्रस्थान 08.35

प्रस्थान 14.10

प्रस्थान . 19.40

 

(4)
ग्वालियर क्रू लॉबी में संरक्षा सेमिनार का आयोजन
आज दिनांक 17/09/24 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन मैं ग्वालियर लॉबी में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य क्रू नियंत्रक ग्वालियर, तथा 3 मुख्य लोको निरीक्षक, 11 लोको पायलट, 17 सहायक लोको पायलट सहित कुल 28 रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। सेमिनार की शुरुवात स्वच्छता शपथ के साथ हुई तथा इस दौरान निम्न विषयों पर परिचर्चा की गई I
• आटोमेटिक खंड की कार्यप्रणाली, ऑटोमैटिक सेक्शन में असामान्य घटनाओं के समय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
• भारी वर्षा के दौरान सजग कार्य करना तथा लाइन पर कोई भी असामान्यता जैसे लर्च जर्क इत्यादि प्राप्त होने पर नियमानुसार की जाने कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया।
• सभी आई केस स्टडी के बारे में चर्चा की गई तथा उनसे सीख लेते हुए ऐसी घटनाएं से बचाव करने के बारे में काउंसिल किया गया।
• स्टाफ सेफ्टी के दृष्टिगत सभी को सतर्कता से ध्यान रखते हुए कार्य करने तथा उचित Line Observation को DOR में लिखने के बारे में काउंसिल किया गया।
• इस दौरान रनिंग स्टाफ द्वारा बताई गई समस्याओं को भी सुना गया व उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।
• SPAD व SR Violation से बचाव के बारे में काउंसिल किया गया।
• सभी आए सर्कुलर तथा Red Notice के बारे में जानकारी दी गई।

Jhansidarshan.in

You missed