• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ट्रैक मेन्टेनर स्टॉफ हेतु चलाये जा रहे विशेष सम्पर्क अभियान

ByNeeraj sahu

Sep 1, 2024

ट्रैक मेन्टेनर स्टॉफ हेतु चलाये जा रहे विशेष सम्पर्क अभियान

महाप्रबन्धक तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी उ.म.रेलवे प्रयागराज महोदय द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में मण्डल रेल प्रबन्धक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन व वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी झाँसी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ट्रैक मेन्टेनर स्टॉफ हेतु दिनाँक 21.08.2024 से निरन्तर विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य कल्याण निरीक्षकों द्वारा मण्डल के बिजौली, बबीना, मऊरानीपुर, ललितपुर, झॉसी, ग्वालियर, बाँदा, टीकमगढ़, चिरगाँव, दतिया, करारी, मोठ, मुस्तरा आदि स्टेशनों पर गैंगमेन, ट्रेक मेन्टेनर तथा सभी गैंग स्टाफ से सम्पर्क कर उनकी शिकायतों की जानकारी लेकर निदान कराया गया तथा iGot कर्मयोगी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराते हुये पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कर्मचारियों को एस.बी.एफ. से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में भी जागरूक करते हुये कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही सर्विस रिकॉर्ड व छु‌ट्टी खाता दिखाया गया।

इसी क्रम में दिनाँक 31.08.2024 को मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर स्वयं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य कल्याण निरीक्षक गजेन्द्र व विजय बहादुर पाठक द्वारा लगाये गये शिविर में पहुँचकर कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू हुये व स्थापना सम्बन्धित शिकायतों का तुरन्त निदान कराते हुये अन्य विभाग की समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारी व पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया। कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही सर्विस रिकॉर्ड व छुट्टी खाता दिखाया गया तथा झाँसी मण्डल द्वारा की गई इस पहल की कर्मचारियों द्वारा सराहना करते हुये प्रसन्नता व्यक्त की गई। अन्त में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी,ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा कर्मचारियों को स्थापना सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी व संरक्षा नियमों का पालन करते हुये समर्पण की भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया एवं रेल संचालन में उनकी अहम भूमिका पर उनको गौरायान्वित कराया।

Jhansidarshan.in