• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मछली पकड़ने गए अधेड़ की नहर में डूबकर मौत*

ByNeeraj sahu

Jul 3, 2024

मछली पकड़ने गए अधेड़ की नहर में डूबकर मौत

झांसी। बुधवार को पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम धौरका के नज़दीक नहर से मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम धौरका के नजदीक कुछ लोगों को नहर में एक उतराता शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक दलवीर सिंह, दिलीप पांडेय, कांस्टेबल बृजेश कुमार, दिग्विजय सिंह ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। उसकी पहिचान करीब 52 बर्षीय रविन्द्र रायकवार के रूप में मृतक के बड़े भाई ने की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।


मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार रायकवार ने बताया- उसका छोटा भाई रविन्द्र मंगलवार को नहर में मछली पकड़ने गया था, फिर वह घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका था। सुबह 9:30 नहर में शव मिलने की सूचना मिली जाकर देखा तो वह शव रविन्द्र का ही था। नहर किनारे उसके कपड़े रखे हुए थे। बताया कि 52 बर्षीय रविन्द्र की पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है।

रिपोर्ट, दयाशंकर साहू पूंछ