• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे द्वारा अपर आयुक्त (न्यायिक) झॉसी मण्डल, झॉसी उमाकान्त त्रिपाठी को सौंपा गया अपर आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार

ByNeeraj sahu

Jul 2, 2024

मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे द्वारा अपर आयुक्त (न्यायिक) झॉसी मण्डल, झॉसी उमाकान्त त्रिपाठी को सौंपा गया अपर आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार

Jhansi UP INFO Mation

3:40 PM (4 hours ago)

मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे द्वारा अपर आयुक्त (न्यायिक) झॉसी मण्डल, झॉसी श्री उमाकान्त त्रिपाठी को सौंपा गया अपर आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार
         अपर आयुक्त (प्रशासन) झाँसी मण्डल झॉसी महेन्द्र कुमार मिश्रा अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करके दिनांक 30-6-2024 को सेवानिवृत्त होकर कार्यमुक्त हो गये हैं, फलस्वरूप वर्तमान में अपर आयुक्त (प्रशासन) झॉसी मण्डल झाँसी का पद रिक्त हो गया है।
       मण्डलायुक्त महोदय बिमल कुमार दुबे द्वारा निर्देशित किया है कि अग्रिम आदेशों तक शासन द्वारा अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनाती किये जाने तक अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद का कार्यभार उमाकान्त त्रिपाठी, अपर आयुक्त (न्यायिक) झॉसी मण्डल, झॉसी द्वारा अपने पद के न्यायिक कार्यों के साथ-साथ अपर आयुक्त (प्रशासन) पद के न्यायिक /प्रशासनिक पद का कार्यभार भी सम्पादित किया जायेगा, जिसके लिये पृथक से अन्य कोई भत्ता आदि देय नहीं होगा। अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद पर शासन द्वारा नियमित तैनाती किये जाने पर यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।
Jhansidarshan.in