• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वन स्टॉप शॉप के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक व जैव,आपूर्ति

ByNeeraj sahu

Jun 26, 2024

वन स्टॉप शॉप के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक व जैव,आपूर्ति

झाँसी,उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के किसानों को एक छत के नीचे वन स्टॉप शॉप के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक व जैव कीटनाशक, जैव उर्वरक, माईक्रोन्यूट्रिएन्ट्स, जिप्सम, वर्मी कम्पोस्ट आदि समस्त कृषि निवेशों की आपूर्ति करना, तकनीकि जानकारी देना आदि हेतु प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वाबलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में जनपद में कहीं पर भी निवास करने वाले बेरोजगार कृषि स्रातकों से दिनांक 15 जुलाई 2024 को सायं 5.00 बजे तक सादे कागज पर मोबाईल नम्बर के साथ अपना आवेदन कार्यालय उप कृषि निदेशक, 941/1-सिविल लाईन झॉसी में पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। इसके उपरान्त किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय उप कृषि निदेशक, झॉसी में कार्य दिवस मे सम्पर्क कर सकते है।
बेरोजगार कृषि स्रातक कृषि स्रातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन म्रातक/स्रातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों में यथा-उद्यान, दुग्ध पशुपालन, वानिकी पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इस तरह की गतिविधियों जो किसी राज्य केन्द्रीय विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी हो तथा आई.सी.ए.आर./यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त हों।
आवेदक की आयु दिनांक 15.07.2024 तक 40 वर्ष से अधिक न हो (अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओं जो उत्तर प्रदेश का निवासी को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट), पात्र अभ्यार्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है, उन्हें वरीयता दी जायेगी। आवेदक जिस विकासखण्ड का निवासी हो उसी विकासखण्ड हेतु आवेदन किया जायेगा। आवदेन पत्र के साथ (स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक अभिलेख जैसे हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट व कृषि स्रातक की अंक सूची तथा प्रमाण पत्र, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड व आधार कार्ड तथा दो फोटो, मोबाईल न.) संलग्र किये जाये।
योजनान्तर्गत विकासखण्ड- बबीना-3, बडागाँव-3, चिरगाँव-3, मोंठ-3, गुरसंराय-2, बामौर-2, मऊरानीपुर-3 एवं बंगरा 3 एग्रीजंक्शन केन्द्र स्थापना का लक्ष्य है।