सिमरधा ग्राम वासियों ने बैंक मैनेजर के विरुद्ध तहसील समाधान दिवस गरौठा में सीडीओ को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी!!मामला तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा का है जहां पर लाड कुंवर पत्नी महेंद्र श्रीवास ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा खाता सर्व यूपी ग्रामीण बैंक सिमरधा में खुला हुआ है जिसका खाता संख्या– 94221700042867 जो कि प्रार्थी का बचत खाता है प्राथिया ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं जिन बच्चों के स्कूल ड्रेस बजीफा आदि का रुपए इसी खाते में आता है हम अपने खाते से बच्चों की ड्रेस का रुपए निकालने बैंक गए तो मेरे खाते से करीबन ₹10000 निकाल लिया गया जब हमने शाखा प्रबंधक से पूछा कि मेरे रुपए कहां गए तो शाखा प्रबंधक बोले की तुम्हारा पैसा अटल पेंशन में काटा जा रहा है तो हमने कहा कि मैंने तो कोई आवेदन किया नहीं है तो यह रुपए कैसे कट रहे हैं इतना कहने पर शाखा प्रबंधक ने नाराज होकर कहा कि बैंक में मत आया करो तो मैंने कहा हम कहां जाएंगे इतना कहने पर शाखा प्रबंधक भड़क उठे और नाराज होकर बैंक से भगाने को बोलने लगे एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मुझे अपमानित करने लगे तथा मुझे डांट के भगा दिया गया बैंक में उपस्थित ग्राम के लोग रामप्रकाश शिव सागर रामनरेश शाखा प्रबंधक की नाराजगी को सुनते रहे लाड कुंवर सहित ग्राम के कई लोगों ने समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की है कि हमारे ग्राम सिमरधा स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर को तुरंत हटाया जाए एवं बड़े पैमाने पर हो रही बैंक में दलाली बंद कराई जाए जिससे हम लोगों के सम्पूर्ण कार्य बिना दलाली के हो सकें मांग करने वालों में से रामप्रकाश, शिव सागर, खुशदिल, शिवम, मोहन, ममता, राजकुमारी आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।
