• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा नगर में चोर हुए सक्रिय सूना एरिया पाकर बेखौफ घटना को दे रहे हैं अंजाम*

By

Sep 2, 2022

गरौठा नगर में चोर हुए सक्रिय
सूना एरिया पाकर बेखौफ घटना को दे रहे हैं अंजाम

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

चोरों को पुलिस का नहीं है भय चोर हुए बेलगाम जिम्मेदार कौन

गरौठा झांसी।। नगर गरौठा के मंडी रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के सामने आज रात में चोर सोलर लाइट के पोल मैं लगी दो बैटरी को निकाल कर ले गए वहीं आस पास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि चोर इतने सक्रिय हैं कि रात में फोर व्हीलर गाड़ी से आते हैं और सूना माहौल देखकर चोरी को अंजाम देते हैं इससे पहले भी गरौठा नगर में कई चोरियां हुई मगर अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका गरौठा पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम गरौठा नगर में चोर इतने सक्रिय हैं कि अगर कोई चोरों को चोरी करते हुए देख ले तो वह किसी की भी जान ले सकते हैं अवैध हथियार लेकर चोर दे रहे हैं चोरियों को अंजाम जिससे कस्बा के लोग चिन्तित एवं भयभीत दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में चार पहिया गाड़ी खड़ी कर चोर देते चोरी को अंजाम।

वहीं नगर में चोर इतने सक्रिय हो गए हैं कि कुछ दिनों पहले चोरों ने गरौठा कोतवाली में तैनात दरोगा की ही दोपहिया गाड़ी को अपना निशाना बना डाला था इसे क्या समझा जाय पुलिस की नाकामी या चोरों की सक्रियता (दिलेरी) पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है या फिर पुलिस की मिली भगत से चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम।

Jhansidarshan.in