*कलयुगी पिता ने एक साल के मासूम को फैंका कुएं में*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 1 साल की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया है। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को कुएं से बाहर निकाला लेकिन जब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
झांसी।। उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाटी में खेमचंद पुत्र संतराम ने शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे पत्नी द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया शराब के आदी पिता द्वारा अपनी ही एक साल की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस की मदद से नवजात का शव कुएं से बाहर निकाला गया वहीं मौके पर पहुंचे उल्दन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदोरिया द्वारा बताया गया है कि पुलिस ने नवजात के शव को कुएं में से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। तथा परिजनों की तहरीर पर मामला भी दर्ज किया जा रहा है साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।