• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*आदर्श नगर पंचायत गरौठा के विकास कार्य धरातल पर पूरी तरह से ध्वस्त*

By

Sep 2, 2022

*आदर्श नगर पंचायत गरौठा के विकास कार्य धरातल पर पूरी तरह से ध्वस्त*

मोदी सरकार के वादों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। गरौठा तहसील मुख्यालय की आदर्श नगर पंचायत के कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं जानकारी मिलने पर कस्बा के लोगों में बीते दिन गरौठा तहसील समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि गरौठा कस्बा में मुख्य चौराहे पर पूर्वजों के जमाने की तलईया बनी हुई है। जहां पर रक्षाबंधन के समय क्षेत्र व नगर की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा तलईया में कजरी विसर्जन किया जाता था, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए यह साबित होता है कि नगर पंचायत में बैठे अधिकारी एवं कर्मचारी धृतराष्ट्र की भांति जानकार भी अनजान बने बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पूरे देश में अमृत महोत्सव की योजना चलाएं जा रही हैं तथा योजनाओं का पूरे प्रदेश में प्रधान से लेकर प्रदेश के हर नागरिक ने माननीय मुख्यमंत्री की योजनाओं को लेकर कार्य किया है लेकिन सोचने वाली बात यह है आदर्श नगर पंचायत गरौठा में मुख्य बाजार की तलैया को कई वर्षों से नगर पंचायत द्वारा अमृत सरोवर बनाना तो दूर की बात है वहां आज तक झाड़ू भी नहीं लगाई गई है। तलइया के हाल बेहाल हो चुके हैं तलइया में सुअर खुले आम घूम रहे हैं गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे यह साबित होता है नगर पंचायत मैं बैठे अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। यह हाल हैं नगर पंचायत गरौठा के मुख्य बाजार की तलइया के पास बने गांधी पार्क का जहां पर आज तक कोई सफाई कर्मचारी देखने भी नहीं गया। कस्बा के लोगों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी झांसी से मांग की है कि नगर पंचायत में अधिकारी एवं कर्मचारियों की सीसी कैमरा में फुटेज देखी जाए एवं एंट्री रजिस्टर में हाजिरी देखी जाए इससे नगर पंचायत में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का पता चलेगा कि नगर पंचायत में अधिकारी व कर्मचारी कितने दिन नगर पंचायत में उपस्थित रहते हैं या नहीं वहीं नगर पंचायत की कमियां क्या हैं इसकी वजह भी सामने आ जाएगी। मांग करने वालों में से बृज बिहारी मिश्रा प्रमोद जैन दृगपाल सोनी प्रेम नारायण तिवारी सतीश अग्रवाल आदि सहित कस्बा के कई लोगों ने मांग की है।

Jhansidarshan.in