आदर्श नगर पंचायत गरौठा भ्रष्टाचार के चरम पर लोगों का हाल बेहाल
By
Sep 2, 2022
आदर्श नगर पंचायत गरौठा भ्रष्टाचार के चरम पर लोगों का हाल बेहाल
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी।। तहसील गरौठा आदर्श नगर पंचायत होने के बाद भी गरौठा कस्वा के कई मुहाल बासी रो रहे हैं खून के आंसू ऐसा ही माहौल देखने को मिला पटेल नगर मुहाल में नगर पंचायत होने के बाद भी पटेल नगर मुहाल की सड़क पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है। जहां सड़क पर वाहन तो छोड़ो पैदल निकलना दुश्वार हो गया है यह हाल है नगर पंचायत के मुहाल पटेल नगर के लोगों ने बताया कि हमारे मुहाल में अभी तक कोई भी सफाई कर्मी भी नहीं आया है ना ही हमारे मुहाल की कोई देखभाल कर रहा है हम लोगों को अपनी नालियां खुद फावड़ा लेकर साफ करना पड़ता है। जब नालियों का पानी निकलता है हम लोग बहुत परेशान हैं हम लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है लोगों ने बताया नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी मात्र माह में दो बार या तीन बार ही आते हैं या फिर जिस दिन गरौठा में तहसील समाधान दिवस होता है उस दिन ही ईओ साहब नगर पंचायत में दिखते हैं बाकी पूरी नगर पंचायत को नगर पंचायत में तैनात बाबुओं एवं कर्मचारियों के सहारे चलाया जा रहा है यह हाल है नगर पंचायत गरौठा का किसी व्यक्ति को अगर अपना कोई काम कराना है तो बिना लेन-देन किए कार्य नहीं किया जाता है नगर पंचायत के स्टाफ को नहीं है किसी का डर क्योंकि अधिशासी अधिकारी को महीने में मात्र 2 या 3 दिन नगर पंचायत में उपस्थिति रहना है यह हाल है गरौठा तहसील की नगर पंचायत गरौठा का गरौठा कस्बा के लोगों ने जिलाधिकारी झांसी का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की है कि नगर पंचायत में तैनात ईओ साहब को प्रतिदिन आने के आदेश दिए जाएं जिससे हम लोगों की जो भी परेशानियां हैं दूर हो सकें एवं नगर पंचायत में तैनात बाबुओं कर्मचारियों की मनमानी ना हो सके मांग करने वालों में से धीरज रैकवार सुकलाल रैकवार आसाराम घनश्याम रामकिशोर देवराज मूलचंद कन्हैया सुरेश राजकुमार आदि सहित लोगों ने मांग की है।