• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अनुसूचित जाति की महिला शिक्षक को स्तीफा देने के लिए किया जा रहा मजबूर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

By

Sep 1, 2022

अनुसूचित जाति की महिला शिक्षक को स्तीफा देने के लिए किया जा रहा मजबूर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला झांसी (कानपुर प्रांत) ने उपजिलाधिकारी गरौठा क्षितिज द्विवेदी को ज्ञापन देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75 वर्षों से छात्र एवं अध्यापकों के सम्मान में कार्यरत है। वहीं कस्बा गुरसराय में संचालित निजी विद्यालय महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र में शिक्षक के पद पर कार्यरत अनीता बंशकार पुत्री भगवानदास बंशकार से विद्यालय में बीते तीन-चार दिनों से उनकी अनुसूचित जाति को लेकर उन पर हटने का दबाव बनाया जा रहा था।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रिंसिपल पर दबाव बनाकर अनीता बंशकार की अनीता अनुसूचित जाति को लेकर हटाने का कार्य किया एवं विद्यालय में एक शिक्षक के द्वारा कई बार जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित कर इस्तीफा देने के लिए कहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र की मान्यता रद्द करने एवं सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग करती है एवं विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग करती है इस पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस मौके पर अनीता बंशकार मोहित कुशवाहा उदय राजपूत विकास सोनी अमित कुशवाहा रोहित पांचाल राजेश सोनी अभिषेक गुप्ता हरिशचंद नायक जय हिंद कुशवाहा हरनारायण सिंह घोष विकास अग्रवाल सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in