• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल संचार, झाँसी मंडल यात्री सेवा हेतु सदैव तत्पर, सिगरेट पीने लगे

By

Mar 6, 2022

रेल संचार, झाँसी मंडल यात्री सेवा हेतु सदैव तत्पर, सिगरेट पीने लगे

झाँसी l दिनांक: 05.03.22 को गाड़ी संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस के बी-07 कोच में एक यात्री जो की अपने सहयात्री के साथ बर्थ संख्या 15 व 16 मुंबई से लखनऊ के मध्य यात्रा कर रहे थे I देर रात लगभग 11 बजे यह यात्री अपने बर्थ से उठकर गेट के पास सिगरेट पीने लगे I एक सजग यात्री द्वारा इस घटना की जानकारी ट्विटर के माध्यम से सीधे मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी आशुतोष को पहुचाई गयी I उक्त ट्वीट का संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिये जिसके फलस्वरूप ललितपुर स्टेशन पर उक्त यात्री को ट्रेन से उतार लिया गया तथा उस पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी I उक्त कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया गया जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए, त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया I
(2) रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गाडी संख्या – 19665 / 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का सिंहपुर डुमरा रेलवे पर दिनांक: 08.03.22 से प्रायोगिक तौर पर अगले 6 महीनो हेतु ठहराव प्रदान किया जा रहा है I गाडी का समय व ठहराव निम्नवत रहेगा :

Jhansidarshan.in