• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भगवान भूतेश्वर का विशेष 108 कमल के पुष्पों से किया गया अद्भुत श्रृंगार*

*भगवान भूतेश्वर का विशेष 108 कमल के पुष्पों से किया गया अद्भुत श्रृंगार*

आज से पित्र पक्ष प्रारंभ हो गया है और आज जनपद जालौन के कोंच नगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष कमल के 108 फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया।
इस श्रृंगार के दौरान नगर क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिनेश उदैनिया ने भगवान भूतेश्वर महादेव का अभिषेक किया तथा विशेष कमल के फूलों से उन्हें सजाया
आपको बताते चलें कि आज़ पित्र पक्ष में पहले दिन सोमवार को सभी जगहों पर पितरों को तर्पण करने तथा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।
और आज़ भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी।
चारों ओर हर हर महादेव का जयघोष और बम भोले की गूंज मानों जैसे अपने आप में अद्भुत अविश्वसनीय आनंद प्रदान कर रहा था।
इस दौरान डॉ दिनेश उदैनिया ने कहा कि इस समय व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जीवन में अपने काम के साथ साथ ईश्वर की आराधना भी करते रहना चाहिए।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in