केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से सम्मानित हुए अर्पित श्रीवास्तव-रिपोर्ट – रविकांत द्विवेदी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय कौशल विकास सेवा के प्रथम बैच के अधिकारी अर्पित श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र श्रीवास्तव जो कि कोंच नगर के मूल निवासी को प्रशिक्षण उपरांत सम्मानित किया और भारत मे युवाओं के कौशल विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव दिये। वर्तमान मे अर्पित श्रीवास्तव केरल राज्य मे सहायक निदेशक ,भारत सरकार मे पदस्थ है। इसके पहले एनटीपीसी और इंडियन आयल , वन सेवा मे अधिकारी के रूप मे देश की सेवा की है। अर्पित के पिता स्वर्गीय सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी भौतिक विज्ञान के अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच मे प्रवक्ता थे। अर्पित मूलतः कोंच के निवासी है। इस सम्मान अर्पित श्रीवास्तव ने कोंच नगर ही नही बल्की पूरे जिला जालौन का गौरव और मान बढ़ाया है। वहीं कोंच क्षेत्रवासियों में भी उन्हें इस सम्मान मिलने पर प्रसन्नता है।