रेल समाचार l पेंशनर की समस्याओं के त्वरित समाधान, झाँसी मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा
By
Sep 18, 2021
रेल समाचार l पेंशनर की समस्याओं के त्वरित समाधान, झाँसी मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा रेलवे कर्मचारी तथा पेंशनर की समस्याओं के त्वरित समाधान में तत्पर झाँसी मण्डल कार्मिक विभाग
मण्डल रेल प्रबन्धक, झाँसी आशुतोष के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के अथक प्रयासों तथा निगरानी में झाँसी मण्डल में कार्यरत कर्मचारियों तथा पेशनरों की रेलवे बोर्ड, सांसद, विधायक, महाप्रबन्धक कार्यालय प्रयागराज, मण्डल स्तर पर तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण भी त्वरित गति से किया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा नागरिकों, कर्मचारियों व पेशनरों शिकायत हेतु बनाये गये क्रेन्द्रीकृत CPGRAMS पोर्टल तथा रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे कर्मचारियों तथा पेशनरों के लिये बनाये गये निवारण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में निवारण पोर्टल पर अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 96 प्रकरण प्राप्त हुये हैI जिनका निर्धारित समयावधि में समाधान किया जा चुका है तथा वर्तमान में झाँसी मण्डल पर निवारण पोर्टल पर कोई प्रकरण लम्बित नहीं है। रेलवे बोर्ड द्वारा कर्मचारियों तथा पेशनरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये निवारण पोर्टल में कई नये फीचर्स जोडे जा रहें है जो कि कर्मचारियों व पेशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक होंगे I भारत सरकार द्वारा जन शिकायतों हेतु बनाये गये क्रेन्द्रीकृत CPGRAMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारियों तथा पेशनरों से अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 323 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुये जिनमें से 318 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। झाँसी मण्डल द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर ही पोर्टल पर प्राप्त होने होने वाली प्रकरणों का निदान किया जा रहा है। झाँसी मण्डल में केन्द्रीकृत CPGRAMS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों की औसतन निस्तारण समय विगत वर्ष में 11 दिन था, जो निरंतर प्रयासों से अब 09 दिन हो गया है जो कि झाँसी मण्डल के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इसी क्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के अथक प्रयासों से रेल कर्मचारियों व पेशनरों की वेतन, प्रमोशन, पोस्टिंग, भर्ती, ट्रान्सफर, पास तथा पेशन सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मण्डल स्तर पर “कार्मिक सारथी” पोर्टल दिनाँक 22.12.2020 से काम कर रहा है। “कार्मिक सारथी” वैब आधारित पूछताँछ/सहायता प्रणाली है। इस पर कर्मचारी या पेशनर अपनी कार्मिक विभाग से सम्बन्धित समस्यओं के लिये मोबाईल सं0 9794825807 पर फोन के माध्यम से अथवा बेबसाईट ncrjhspb.com पर जाकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते है, जो कर्मचारी ऑनलाईन शिकायत नहीं कर सकते है, उनसे एकल शिकायत विंडों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। “कार्मिक सारथी” पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतो अथवा समस्याओं समाधान 10 कार्यदिवस में किया जाता है। मोबाईल पर कर्मचारियो को भ्त्डै में आने वाली समस्याओं, रेलवे द्वारा कर्मचारियो तथा पेशनरों को चिकित्सा हेतु जारी किये जाने उम्मीद कार्ड अथवा ऑनलाईन पास निकलवाने में आ रही समस्याओं का समाधान तुरन्त किया जाता है। वर्तमान में “कार्मिक सारथी” पोर्टल दिसम्बर 2020 से अबतक विभिन्न माध्यमों से लगभग 3090 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 3080 का समाधान किया जा चुका है। झाँसी मण्डल रेल कर्मचारियों तथा पेशनरों को होने वाली समस्याओं के समुचित निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है। .
(2)
झाँसी मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा–2021 का आयोजन
रेल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी भारतीय रेल में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिनांक 16.09.21 से 02.10.21 तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है I जिसके अंतर्गत मंडल कार्यालय एवं झांसी मंडल के सभी स्टेशनों के कार्यालयों, स्टेशन परिसर, रेलवे कॉलोनी, रेलवे चिकित्सालय में अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई सुनिश्चित की जा रही है तथा तरह-तरह के नुक्कड़ नाटक, रैलियों आदि के माध्यम से यात्रियों तथा आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है |
इसी क्रम में आज दिनांक:18.09.21 को “स्वच्छ स्टेशन दिवस’ के रूप में मनाया गया I जिसके अंतर्गत मंडल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, सफाई मशीन आदि की जांच कि गयी, डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी तथा स्टेशनों को स्वच्छ किया जायेगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया ।
यात्रियों से अनुरोध है कि रेल परिसर को स्वच्छ बनाये रखने में रेलवे का सहयोग करे | रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ी में गंदगी फ़ैलाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है |