• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला कांग्रेस ने मनाया शिक्षक दिवस

By

Sep 7, 2021

महिला कांग्रेस ने मनाया शिक्षक दिवस
—————————————–
झांसी। आज शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष इंदिरा रायकवार की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष नरेशचंद्र बिलहाटिया, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ सनी सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने देश में उच्च शिक्षा का विस्तार करते हुए उच्च शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना की। क्योंकि शिक्षा ही विकास की कुंजी है शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार और देश को नए रास्ते पर ले जा सकता है। जिस प्रकार माता पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार एक शिक्षक की भूमिका भी हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर श्रीमती रजिया, श्रीमती सावित्री सिंह, अमिता साहनी, हिना कौसर, डॉक्टर सुनील तिवारी, शराहत उल्ला खान शिक्षक शिक्षिकाओं को माला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल ने आभार एडवोकेट सईदा बेगम ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किश्वर जहां सिद्दीकी, मीना आर्य मुन्नी देवी अहिरवार, पार्वती किरण साहू, लीना व्यास, कांति परिहार, शहनाज खान, प्रेमलता, रामप्रकाश अग्रवाल, शफीक अहमद मुन्ना, अमीरचंद आर्य, जितेंद्र भदौरिया, रसीद कुरैशी, विनोद विलियम आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in