• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नवनिर्वाचित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना का भाजपाइयों द्वारा किया गया स्वागत रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता

नवनिर्वाचित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना का भाजपाइयों द्वारा किया गया स्वागत रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

पूँछ -झांसी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुर्जर देवेन्द्र कंसाना एडबोकेट द्वारा दर्जनों गाड़ियों के काफिला के साथ प्रथम नगर व क्षेत्र में भ्रमण किया गया। यह भ्रमण पूछ में स्थित मुस्कान ढाबा से प्रारंभ होकर चितगुवा, चिरगांव खुर्द, बांगरी, पहाड़पुरा स्टेट, समथर नगर के मुख्य स्थानों से होकर, साकिन, खूजा, कुइयां,बरोदा से बांया पूंछ से एरच, गुरसरांय,गरोठा ,के बाद मऊरानीपुर होते हुए मोठ में आकर कार्यक्रम का समापन हुआ। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुर्जर देवेन्द्र कंसाना के समथर नगर भ्रमण में नगर पालिका परिषद के गेट के पास अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष गुर्जर महेंद्र नागर के द्वारा दर्जनों साथियों के साथ जिला अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूंछ में राजेश सिंह सेंगर, संजय राजपूत, भानुप्रताप, राजकुमार, समथर में राजकुमार कुशवाहा के द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजीव राजपूत, बीर सिंह राजपूत, मनोज कुमार गुप्ता, वेंकटरमण सिंह गुर्जर,निक्कू गुर्जर, यशपाल सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद वीरेन्द्र कुमार, अंकित कुमार गुप्ता ,जिला महामंत्री भाजपा छत्रपाल सिंह ,संजीव राजपूत, वीरसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल (बल्लू सेठ ), दिग्विजयसिंह गुर्जर, राजकुमार कुशवाहा , जिला महामंत्री महिला मोर्चा आनन्द कुमारी परिहार,भोलू गुर्जर लोहागढ़ कान्त राजपूत करही, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव भरत राजपूत बरनाया, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in