विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया ने सैकड़ों बहिनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
कोंच क्षेत्र के ग्रामों में विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया ने सैकड़ों बहिनों से राखी बंधवाई। वहीं माधौगढ़ क्षेत्र के बंगरा व चाकी में भी ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया ने सैकड़ों बहिनों से अपने हांथ पर राखी बंधवाई व बहिनों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया ने कहा कि उनके ऊपर सैकड़ों बहिनों का आशीर्वाद है। यह आशीर्वाद उनकी हमेशा ही रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि जिसके साथ इतनी बहिनों का प्यार दुलार व आशीष हो वो दुनिया क्या पूरा ब्राह्मण जीतने में सक्षम है। वहीं जिन बहिनों ने ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया को राखी बांधी उन्हें उपहार भी दिया गया।