• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को पहनाया चांदी का मुकुट, तलवार की भेंट

प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को पहनाया चांदी का मुकुट, तलवार की भेंट

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नदीगांव ब्लाक के अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि शिवराज सिंह ने ग्राम सिवनी बुजुर्ग में केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के पधारने पर उनका भव्य स्वागत किया। शिवराज सिंह ने केन्द्रीय भानु प्रताप सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया व तलवार भी भेंट की। वहीं भारी भरकम माला पहनाई व उनका तिलक किया व शॉल ओढ़ाकर संम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं का भी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान शिवराज सिंह ने किया। यहां पर प्रधान शिवराज सिंह ने लोगों को मिष्ठान भी अपने हांथों से खिलाया। केन्द्रीय मंत्री के आगमन की खुशी में यहां पर खूब गोले भी चलाये गए।

Jhansidarshan.in