कोंच नहर निवासी युवा प्रधव मिश्रा को कांग्रेस कमेटी कोंच का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। उनके नगर अध्यक्ष बनने की जानकारी जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके शुभचिंतकों को हुई सभी में हर्ष छा गया। कांग्रेस कब प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने पार्टी के प्रति ईमानदारी व मेहनत को देखते हुए कोंच नगर निवासी प्रधव मिश्रा को कोंच नगर कांग्रेस कमेटी का नगर अध्यक्ष बनाया है। जैसे ही प्रधव मिश्रा के नगर अध्यक्ष बनने की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व प्रधव मिश्रा के शुभचिंतकों को हुई सभी ने हर्ष जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधव मिश्रा के नगर अध्यक्ष बनने से युवा अब काफी अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे क्योंकि उनकी युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है।